Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

On: March 8, 2026 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर। समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् बिलासपुर के तत्वावधान में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 8 मार्च को सरकंडा स्थित शशि राघवेन्द्र द्विवेदी के निवास पर भव्य होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद की जिला सचिव अंजू शर्मा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ भगवान श्रीराम, भगवान परशुराम और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। परिषद की पदाधिकारियों एवं उपस्थित सहयोगियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पारंपरिक होली गीत, फाग और भजनों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

समारोह में उपस्थित मातृशक्ति ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। परिषद की जिलाध्यक्ष रमा दीवान ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी ने समाज में सकारात्मक सोच और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान फाग गीत, नृत्य और पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

परिषद की प्रदेश सचिव मनीषा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज तिवारी और प्रदेश संगठन विस्तार प्रमुख उमा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है, जिससे आपसी संवाद और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति समाज की आधारशिला होती है और उसके मार्गदर्शन से ही संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण संभव है।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की प्रमुख सलाहकार शशि द्विवेदी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राही दुबे ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभा पांडेय, स्वाति दीवान, प्रीति पांडेय, प्रियंका दुबे, चांदनी मिश्रा, नंदिनी तिवारी, विजय लक्ष्मी पाठक, किरण शर्मा, रेखा तिवारी, पुष्पा दुबे, माया दुबे, सरिता तिवारी, सीमा शर्मा, नीलिमा शर्मा, संजू पांडेय, उर्वशी शर्मा, सुनीता पांडेय, श्वेता शर्मा, मीना तिवारी, चंद्रकांता गौरहा, इंदू दीवान, भगवती देवी दुबे सहित बिलासपुर की अनेक महिलाएं और संगठन की सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment