Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

On: March 4, 2026 9:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला। फागुन मास के पावन अवसर पर बुधवार को गुमला शहर में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों से लेकर युवाओं और बड़ों तक सभी ने टोली बनाकर शहर में अबीर-गुलाल के साथ होली का आनंद लिया। शहर में युवाओं की बाइकर्स टोलियां भी रंगों से सराबोर होकर होली की खुशियां मनाते नजर आए। पिछले कई दिनों से विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे थे, जिसके कारण चार से पांच दिनों तक पूरे जिले में उत्सवी माहौल बना रहा। होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। समाचार लिखे जाने तक जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव एवं वार्ड संख्या 20 से निर्वाचित रमेश कुमार चीनी ने भी गुमला जिले के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment