Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

On: March 4, 2026 11:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत के साप्ताहिक बुध बाजार स्थित कंदरी चबूतरा पर मंगलवार को युवा निगरानी समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार ने की। समारोह में पंचायत के युवा साथियों, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवी भाइयों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

निगरानी समिति के संरक्षक सह मुख्य प्रवक्ता, समाजसेवी एवं शिक्षक नरेश कुमार पासवान ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि पुरानी गिले-शिकवे भुलाकर होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा समाज में अमन-चैन बनाए रखें। बैठक के दौरान तुलबुल पंचायत के विकास कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। पंचायत में लंबित विकास योजनाओं को गति देने तथा मनरेगा योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों ने पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निगरानी समिति के संरक्षक सह प्रवक्ता नरेश पासवान, अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार, सदस्य राजेंद्र यादव, संतोष साव, प्रदीप पासवान, नीरज सिंह, लक्ष्मी साव, हीरामन भुइया, धनेश्वर यादव, रामसेवक सिंह खरवार, अर्जुन यादव, त्रिभुवन यादव, अमित सिंह, उपमुखिया राज किशोर यादव, भेखलाल यादव, उपेंद्र यादव, प्रीतम सिंह खरवार, इंद्रदेव साव, लखन पासवान, सूरज सिंह, जगदीश भुइया, रामबालक पासवान, चलितर सिंह खरवार, उमेश खरवार, महेंद्र यादव, संतोष यादव, इंद्रदेव ठाकुर, गांगो शर्मा, सुनील साव, विकास यादव, शशि सिंह, सोनू यादव, धनेश्वर भुइया, डॉ. विकास यादव, रंजीत यादव, नंदकिशोर यादव, जगदीश भुइयां, सुरेंद्र भुईयां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह ने तुलबुल पंचायत में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और विकास की दिशा में सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment