Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

9 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, 13 साल का किशोर आरोपी!

On: March 2, 2026 12:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है… एक 9 साल की मासूम बच्ची… जो कल तक अपने घर आंगन में खेल रही थी… आज उसी गांव के मक्के के खेत में उसकी लाश मिली… और सबसे चौंकाने वाली बात — हत्या का आरोप एक 13 साल के किशोर पर!”

कटिहार (बिहार)। बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह जब परिजन थाने पहुंचे, उसी दौरान गांव के एक मक्के के खेत में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस के अनुसार बच्ची का गला धारदार हथियार से काटा गया था। घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

आरोपी किशोर ने स्वीकार किया जुर्म

संदेह के आधार पर पुलिस ने एक 13 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने कथित रूप से अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह नशे का आदी है और बच्ची अक्सर इसकी शिकायत उसके घरवालों से करती थी। इसी रंजिश में उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर खुरपी से वार किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश और नशे की लत से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

क्या बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

Leave a Comment