Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वार्ड 20 की हॉट सीट पर रोमांचक मुकाबला: रमेश कुमार ‘चीनी’ ने 4 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

On: February 28, 2026 6:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। गुमला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 की बहुचर्चित ‘हॉट सीट’ पर हुए रोमांचक मुकाबले में आखिरकार जाने-माने प्रत्याशी रमेश कुमार ‘चीनी’ ने मात्र 4 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में सनसनी फैला दी। एक ओर निवर्तमान वार्ड पार्षद ललिता गुप्ता, तो दूसरी ओर चर्चित चेहरा रमेश कुमार चीनी—इस आर-पार की टक्कर पर मतगणना स्थल पर सबकी निगाहें टिकी थीं। बेहद कम अंतर के कारण संतुष्टि के लिए री-काउंटिंग भी कराई गई, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित हुआ।

इतने मतों से मिली जीत

रमेश कुमार चीनी – 452 मत ललिता गुप्ता – 448 मत, इसके अलावा अभिषेक गुप्ता और नवीन गुप्ता भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला चीनी और ललिता गुप्ता के बीच ही रहा।

तीसरी जीत से चूकीं ललिता गुप्ता

निवर्तमान पार्षद ललिता गुप्ता तीसरी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में थीं, लेकिन महज चार वोटों के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रमेश कुमार चीनी का चुनाव चिन्ह ‘क्रिकेट का बल्ला’ रहा, जिसने मानो भारत-पाकिस्तान वनडे मैच में चौका लगाते हुए जीत की रेखा पार कर ली। वहीं ललिता गुप्ता का चुनाव चिन्ह ‘मोतियों का हार’ इस बार जीत का हार नहीं बन सका।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। वार्ड नंबर 20 में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का रहा, जिसने गुमला की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

Leave a Comment