Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पति-पत्नी 1.084 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, बाइक व मोबाइल बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के किरकिरा जंगल के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पति-पत्नी को 1 किलो 84 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लातेहार जिला के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू भांग गांव निवासी राजू पासवान एवं उनकी पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी शिवा यादव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि लातेहार से आए कुछ लोग किरकिरा जंगल के पास अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दंपत्ति को मौके से दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 84 ग्राम अवैध अफीम, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment