इटखोरी (चतरा)। इटखोरी-पदमा मुख्य मार्ग पर स्थित करमा जंगल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव निवासी एक परिवार बोलेरो से हजारीबाग के इचाक में आयोजित छठियारी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन करमा जंगल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और टेंपो चालकों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी घायलों को लहूलुहान अवस्था में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटखोरी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान 7 वर्षीय साक्षी कुमारी, उसकी मां हिरनी देवी, मीना देवी, अनीता देवी, बोलेरो चालक तथा 2 वर्षीय दुधमुंहे बच्चे ऋषि यादव के रूप में की गई है। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी पुलिस मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। पूरा हरहद गांव इस घटना से स्तब्ध है। जो परिवार खुशी के मौके पर घर से निकला था, वह अब अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर

On: February 27, 2026 1:06 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 822549
Total views : 2529291