चतरा। जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों और लगातार चलाए जा रहे विनिष्टिकरण अभियान के बावजूद कुंदा थाना क्षेत्र के कई गांवों एवं जंगलों में अवैध पोस्ता की खेती बड़े पैमाने पर किए जाने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार ककनातू, नवाडीह, बाचकुम तथा रगनीयातरी सहित आसपास के क्षेत्रों में पोस्ता फल से अफीम निकालने का कार्य शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर फसल पकने के बाद उससे अवैध रूप से अफीम निकासी की जा रही है। वहीं कई अन्य गांवों और वन क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की गतिविधियां जोरों पर हैं। प्रशासन द्वारा अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद इस पर पूर्णतः रोक नहीं लग पाई है। सूत्रों के मुताबिक सिंदरी गांव में हाल ही में विनिष्टिकरण अभियान चलाया गया था, लेकिन इसके बाद भी कुछ हिस्सों में पोस्ता की फसल बची हुई है और वहां अफीम निकालने का कार्य जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस अवैध गतिविधि को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करते हुए संलिप्त लोगों की पहचान कर कानूनी कदम उठाने की मांग की है। ज्ञात हो कि अवैध पोस्ता खेती और अफीम निकासी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अवैध पोस्ता खेती पर नहीं लग पा रही रोक, कई गांवों व जंगलों में अफीम निकासी जारी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

On: February 27, 2026 1:10 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 822550
Total views : 2529292