इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत नवादा पंचायत के अम्बाघाट श्मशान घाट में निर्मित शेड का उद्घाटन जिला परिषद सदस्या सरिता देवी ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान धूप-बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कार्यक्रम के दौरान नवादा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रमुख संतोष साव ने बताया कि इस योजना के लिए भूमि दाता जगलाल साव ने अपनी निजी जमीन उपलब्ध कराकर समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से ही जनहित की योजनाएं धरातल पर उतर पाती हैं। जिला परिषद सदस्या ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर लोगों को राहत पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि होने का वास्तविक दायित्व है। अम्बाघाट श्मशान घाट में शेड निर्माण से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भी अच्छी-खासी भागीदारी देखी गई। इस अवसर पर उप प्रमुख संजय गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि सिंटू यादव, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र दास, जीप प्रतिनिधि भरत साव, पंचायत प्रतिनिधि अजय दांगी, दशरथ साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
श्मशान घाट में शेड का उद्घाटन, जिप सदस्या ने किया लोकार्पण, भूमि दाता के योगदान की सराहना

On: February 27, 2026 1:11 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 822551
Total views : 2529293