Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

48 किलो गांजा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

On: February 26, 2026 11:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। गुमला सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर रात करीब दो बजे छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बढ़ाइक मोहल्ला निवासी राहुल कुमार सिंह और उनके पिता राज किशोर सिंह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने गांजा की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि घर की तलाशी लेने पर पीछे बने दो कमरों में विमल पान मसाला लिखे चार थैलों में टेप से लिपटे कुल 32 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 48 किलोग्राम है। इसके अलावा तलाशी के दौरान 39,280 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने बरामद गांजा और नकदी को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

नगर निकाय चुनाव 2026: आज मतगणना, किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज?

 गहने गिरवी रख पति को बचाने निकली पत्नी, मौत के सफर में भी साथ निभाया

जयमाला स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी सरेंडर — ‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’ बना सनसनीखेज खुलासा

जयमाला स्टेज पर चली गोली: प्रेमी ने दुल्हन को बनाया निशाना, शादी की खुशियां मातम में बदली

बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत — भीड़ का कहर, 1 साल में 76 बच्चे लापता

प्रसूति वार्ड से 16 घंटे के नवजात की चोरी, आधे घंटे में आरोपी गिरफ्तार; सुरक्षा पर उठे सवाल

101 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया आरोपी, NDPS केस में 7 साल की सजा

श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ की गूंजः भद्रकाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर व ग्रामसभा आयोजित

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी, 100 दिवसीय अभियान के तहत जागरूकता की शुरुआत

Leave a Comment