Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

On: February 27, 2026 12:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत उमड़ा पंचायत के पंडरापानी गांव स्थित खेल मैदान के समीप जंगल में एक वृद्ध महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान बघिमा अम्बाटोली गांव निवासी मंगरी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पंडरापानी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं, तभी रास्ते में जंगल के पास उनकी हत्या कर दी गई।

मृतका के पुत्र सुकरा लोहरा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही गोविंदा खड़िया और जागुड खड़िया ने घटना को अंजाम दिया। उनके अनुसार कुछ समय पूर्व गोविंदा खड़िया की मां बीमार थी और इसे लेकर अंधविश्वास के तहत उनकी मां को “डायन” कहकर धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसी रंजिश में हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस जघन्य वारदात के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर

48 किलो गांजा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

नगर निकाय चुनाव 2026: आज मतगणना, किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज?

 गहने गिरवी रख पति को बचाने निकली पत्नी, मौत के सफर में भी साथ निभाया

जयमाला स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी सरेंडर — ‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’ बना सनसनीखेज खुलासा

जयमाला स्टेज पर चली गोली: प्रेमी ने दुल्हन को बनाया निशाना, शादी की खुशियां मातम में बदली

बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत — भीड़ का कहर, 1 साल में 76 बच्चे लापता

प्रसूति वार्ड से 16 घंटे के नवजात की चोरी, आधे घंटे में आरोपी गिरफ्तार; सुरक्षा पर उठे सवाल

101 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया आरोपी, NDPS केस में 7 साल की सजा

श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ की गूंजः भद्रकाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर व ग्रामसभा आयोजित

Leave a Comment