Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सिमरिया विमान हादसाः सदर अस्पताल में गूंजती रही चीख-पुकार, सातों शव पहुंचते ही मचा कोहराम, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम

On: February 24, 2026 9:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

चतरा। सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातु स्थित करमटांड़ जंगल में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले सातों लोगों के शव मंगलवार सुबह सदर अस्पताल चतरा लाए गए। एंबुलेंस से एक-एक कर जैसे ही शव अस्पताल परिसर पहुंचे, वहां अफरा-तफरी और गमगीन माहौल छा गया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया। अपने प्रियजनों की अंतिम झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल परिसर पूरी तरह लोगों से भर गया। मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार और विलाप से वातावरण करुण क्रंदन में डूबा रहा। उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। उपायुक्त कीर्तिश्री जी और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल स्वयं अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराने का प्रयास किया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट चतरा सीओ अनिल कुमार की उपस्थिति में किया गया। मेडिकल टीम ने बारी-बारी से सभी सात शवों का विधिवत पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि जांच में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। मेडिकल टीम में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अजहर और डॉ. कुमार उत्तम शामिल थे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। सदर अस्पताल का यह दृश्य पूरे जिले को झकझोर देने वाला था। एक साथ सात शवों के पहुंचने से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था की परीक्षा हुई, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी दर्दनाक दृश्य सामने आया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

कोलकाता में मजदूरी करने गए प्रवासी श्रमिक की मौत, इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

एयर एंबुलेंस हादसे के शोक में राजद का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, हंटरगंज में औपचारिक होली मिलन, करमटांड़ विमान दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

नगर परिषद चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच वज्रगृह में जमा हुईं मतपेटिकाएं, चतरा कॉलेज में देर रात तक चला अभिलेख सत्यापन, उपायुक्त व एसपी ने की निगरानी

भीषण सड़क हादसाः ब्रेकडाउन हाईवा में सीमेंट लदा ट्रक घुसा, चालक फरार

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंटः पैंथर एलेवन और विकास ट्रेडर्स की शानदार जीत, संजीत गुप्ता व गणेश सिंह बने मैच के नायक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखा रोमांच

स्कूल में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में प्राणायाम व ध्यान का प्रशिक्षण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सिमरिया विमान हादसाः स्वास्थ्य मंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा, एविएशन सेफ्टी, डीजीसीए अनुपालन व तकनीकी पहलुओं की होगी उच्चस्तरीय जांच; पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन

बेहतर इलाज की उम्मीद में भरी उड़ान बनी अंतिम सफर, सिमरिया के करमाटांड़ जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश, सातों की मौत; एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल

8 लाख में बुक हुई एयर एंबुलेंस बनी मौत का सफर: सिमरिया के जंगल में क्रैश, एक ही परिवार के तीन समेत सात की मौत

चतरा विमान हादसा: स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा, उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एयर एंबुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, सातों की मौत

लोहरदगा का महासंग्राम: 10 अध्यक्ष और 102 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता ने लगाई मुहर

Leave a Comment