Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसाः ब्रेकडाउन हाईवा में सीमेंट लदा ट्रक घुसा, चालक फरार

On: February 24, 2026 9:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सलिमपुर से आगे और नूनीगढ़ा से करीब सौ मीटर पीछे सड़क किनारे ब्रेकडाउन होकर खड़ी हाईवा में पीछे से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि बड़ा जानलेवा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार हाईवा सोमवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। चालक कीसुन महतो वाहन में ही आराम कर रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग से सीमेंट लोड कर चतरा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने खड़ी हाईवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। देर रात हुई इस घटना से कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हाईवा चालक कीसुन महतो ने बताया कि वाहन उनका और मुकेश सिंह का साझे में है। उन्होंने बताया कि वाहन सिमरिया थाना क्षेत्र के गोपेरा सीकरी गांव का है। चालक ने बताया कि ब्रेकडाउन के कारण गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की गई थी और वे वाहन में ही सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर देर रात भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

नगर परिषद चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच वज्रगृह में जमा हुईं मतपेटिकाएं, चतरा कॉलेज में देर रात तक चला अभिलेख सत्यापन, उपायुक्त व एसपी ने की निगरानी

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंटः पैंथर एलेवन और विकास ट्रेडर्स की शानदार जीत, संजीत गुप्ता व गणेश सिंह बने मैच के नायक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखा रोमांच

स्कूल में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में प्राणायाम व ध्यान का प्रशिक्षण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सिमरिया विमान हादसाः सदर अस्पताल में गूंजती रही चीख-पुकार, सातों शव पहुंचते ही मचा कोहराम, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम

सिमरिया विमान हादसाः स्वास्थ्य मंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा, एविएशन सेफ्टी, डीजीसीए अनुपालन व तकनीकी पहलुओं की होगी उच्चस्तरीय जांच; पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन

बेहतर इलाज की उम्मीद में भरी उड़ान बनी अंतिम सफर, सिमरिया के करमाटांड़ जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश, सातों की मौत; एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल

8 लाख में बुक हुई एयर एंबुलेंस बनी मौत का सफर: सिमरिया के जंगल में क्रैश, एक ही परिवार के तीन समेत सात की मौत

चतरा विमान हादसा: स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा, उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एयर एंबुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, सातों की मौत

लोहरदगा का महासंग्राम: 10 अध्यक्ष और 102 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता ने लगाई मुहर

Redbird Aviation का एयर एंबुलेंस विमान सिमरिया के जंगल में क्रैश, 7 लोग सवार

15 वर्षीय किशोरी का शव अरहर के खेत से बरामद, इलाके में सनसनी

Leave a Comment