Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह,पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया स्वागत

On: February 12, 2026 9:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*लोहरदगा*

 

*रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह,पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया स्वागत*

 

बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होने के लिए भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह गुरुवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बुके और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र हर्षित साहू ने भी हरभजन सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

एयरपोर्ट पर समर्थकों और क्रिकेट प्रेमियों की उत्साहित भीड़ ने ‘भज्जी-भज्जी’ के नारों से उनका स्वागत किया। हरभजन सिंह ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और टूर्नामेंट के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

 

लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट पिछले कई दिनों से रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना हुआ है। जिले के बीएस कॉलेज मैदान में खेले जा रहे इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। समापन समारोह 13 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हरभजन सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना होगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। समापन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस कार्रवाईः 2.350 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट बाइक से कर रहा था तस्करी, नकद व मोबाइल भी जब्त

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

Leave a Comment