गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बीते दो दिनों से एक जंगली हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार की सुबह हाथी पहले पांडेय महुआ गांव पहुंचा, इसके बाद सुबह करीब 6 बजे बारिसाखी गांव में मुख्य सड़क के रास्ते गांव में घुस आया। ग्रामीणों के हो-हल्ला करने पर हाथी वहां से रुपिन गांव की ओर बढ़ गया, जहां खेतों में लगी गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। हाथी को भगाने के लिए ग्रामीणों ने पटाखों और लुका (आग) का सहारा लिया, लेकिन वह गांवों के आसपास ही मंडराता रहा। वर्तमान में हाथी गिद्धौर के कौलेश्वरी स्थित सहलोतवा के बरवादह क्षेत्र में बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग के वनरक्षी संजय कुमार एवं निशांत कुमार मौके पर पहुंचे और सायरन बजाकर हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। हालांकि हाथी ने किसी भी प्रयास पर ध्यान नहीं दिया और जंगल क्षेत्र में ही डटा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथी को जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके।
जंगली हाथी का आतंक जारी, ग्रामीण दहशत में

On: February 8, 2026 12:03 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 797783
Total views : 2495637