चतरा। सिमरिया अनुमंडल के डाड़ी-कटिया गांव निवासी समाजसेवी प्रमोद यादव को समाजवादी पार्टी के चतरा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशवर यादव उर्फ रंजन यादव द्वारा पत्र जारी कर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में प्रमोद यादव के प्रति विश्वास जताते हुए कहा है कि दल के प्रति उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि मनोनयन की तिथि से तीन महीने के भीतर जिला कमेटी का विस्तार कर प्रदेश कमेटी से उसका अनुमोदन सुनिश्चित किया जाए, ताकि संगठन को मजबूती मिल सके। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने अपने मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उनके कंधों पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी के विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प भी दोहराया। प्रमोद यादव के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों में रमेश कुमार, संतोष कुमार, गोपाल यादव, मुकेश यादव, मीनू महतो, मनोरंजन महाजन, संजय कुमार, मनोज कुमार, रामसरूप यादव, मुकेश कुमार, उपेंद्र कुमार यादव, राजू कुमार सिंह, संजय दास, शत्रुघ्न चौधरी, प्रकाश यादव, बीरेंद्र यादव, ईश्वरी राणा सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।
समाजवादी पार्टी को जिले में नई ताकत, प्रमोद यादव बने जिलाध्यक्ष

On: February 7, 2026 11:51 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 797782
Total views : 2495636