Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

कौलेश्वरी पहाड़ पर आस्था का जनसैलाब, मुंडन मुहूर्त में उमड़े हजारों श्रद्धालु

On: February 7, 2026 11:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध तीन धर्मों के समागम स्थल मां कौलेश्वरी पहाड़ पर शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कौलेश्वरी की तलहटी हटवरिया में बड़ी और छोटी गाड़ियों का लंबा काफिला नजर आया, जबकि हजारों श्रद्धालुओं ने मां कौलेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। जानकारी के अनुसार, मुंडन के शुभ मुहूर्त के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। अहले सुबह से ही झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों से श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से मंदिर पहुंचने लगे थे। भक्तों ने पहाड़ के ऊपर संगम स्थल में स्नान कर पूजा-अर्चना की, नारियल बलि दी, रक्षा सूत्र बंधवाया और मन्नतें मांगीं। मुंडनशाला में सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कौलेश्वरी प्रबंधन समिति और पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। भीड़ के कारण पहाड़ से लेकर तलहटी क्षेत्र हटवरिया तथा हंटरगंज बाजार तक जाम का असर देखा गया। उल्लेखनीय है कि वर्षभर यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, लेकिन नवरात्र, रामनवमी और मुंडन संस्कार के अवसर पर विशेष रूप से भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि कौलेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर पत्थर रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु पत्थर उतार देते हैं। पूरे दिन माता के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। प्रबंधन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित पूजा-अर्चना को लेकर तत्पर रहे, वहीं बढ़ी भीड़ से समिति के कोष में भी इजाफा होने की उम्मीद जताई गई। हालांकि, श्रद्धालुओं ने बातचीत में मंदिर परिसर और तलहटी क्षेत्र में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी भी जाहिर की। श्रद्धालुओं ने प्रबंधन से सुविधाओं में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में आने वाले भक्तों को असुविधा न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

राजकीय मध्य विद्यालय सिसई में बड़ी लापरवाही, 51 छात्र परीक्षा से वंचित होने की आशंका

समाजवादी पार्टी को जिले में नई ताकत, प्रमोद यादव बने जिलाध्यक्ष

मॉडल कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की ऑनलाइन इतिहास कक्षा, छात्रों में दिखा उत्साह

नगर परिषद निर्वाचन 2026ः अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, किसी छड़ी तो किसी को टॉर्च

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक, विद्यासागर आर्य को जिताने का संकल्प

सड़क हादसे में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

*गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्सफेस्ट 2026 का समापन*

10 बच्चे लापता, बिरहोर टोला में मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

मैट्रिक छात्र की अवैध हिरासत मामला: हाई कोर्ट ने 13 फरवरी तय की अगली सुनवाई, आईओ को केस डायरी पेश करने का आदेश

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर विवाद: निर्देशक व टीम पर एफआईआर, प्रमोशन रोका गया

सरगना समेत 4 गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार

Leave a Comment