टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय सिसई में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के 51 छात्र-छात्राएं पंजीकरण नहीं होने के कारण परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही विद्यार्थी और उनके अभिभावक काफी परेशान नजर आए। अभिभावकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) तथा वरीय अधिकारियों के निर्देशों का जानबूझकर उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी, चतरा को भी भेजी गई है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। पूछे जाने पर बीपीओ महावीर प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है और जैक से विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित कराने का आग्रह किया जाएगा। वहीं बीईओ अम्बुजा राजलक्ष्मी ने कहा कि मामला संज्ञान में है तथा संबंधित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जैक एवं वरीय अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश देने के बावजूद ऐसी लापरवाही प्रथमदृष्टया कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता है। इधर, प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया में स्वीकार किया कि उनसे चूक हुई है। उन्होंने बताया कि जैक से विशेष परीक्षा कराने को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने की जानकारी उन्हें है। आवेदन पत्र में रेखा देवी, मुकेश यादव, राजेश महतो, विजय महतो, पारो देवी, कारी देवी, मानो देवी, जीरा देवी, सुनैना देवी, रंजीत महतो समेत अन्य अभिभावकों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
राजकीय मध्य विद्यालय सिसई में बड़ी लापरवाही, 51 छात्र परीक्षा से वंचित होने की आशंका

On: February 7, 2026 11:53 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 797783
Total views : 2495637