गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत द्वारी पंचायत सचिवालय में शनिवार को ग्राम पंचायत समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया जगदीश यादव व संचालन पंचायत सचिव खुशबू लता ने किया। बैठक में पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्र, सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों, जलसहिया एवं स्वास्थ्य सहिया के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही पंचायत में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। हालांकि बैठक में वन विभाग के वनरक्षी एवं राजस्व कर्मचारी की अनुपस्थिति के कारण वन से संबंधित एवं भूमि राजस्व से जुड़े विषयों पर चर्चा नहीं हो सकी। बैठक के अंत में अध्यक्ष द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए और कार्यवाही समाप्त की गई।
पंचायत सचिवालय में ग्राम पंचायत समन्वय समिति की बैठक

On: February 8, 2026 12:02 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 797783
Total views : 2495637