Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद निर्वाचन 2026ः अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, किसी छड़ी तो किसी को टॉर्च

On: February 7, 2026 11:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नगर परिषद (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 07 फरवरी को नगर परिषद अध्यक्ष पद के साथ र्वउ पार्षद के प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन चिन्हों का आवंटन किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी वैध प्रत्याशियों को गैर-दलीय आधार पर निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें अताउर रहमान को एयरकंडीशनर, अभिषेक कुमार को छड़ी, अमन कुमार को चूड़ियाँ, मो. आशिक को बैटरी टॉर्च, मो. इरफान आलम को बेंच, जमुना प्रसाद को बिस्कुट, मो. तनवीर अख्तर को बक्सा, मो. तौफीक आलम को ईंटें, दिनेश कुमार को बाल्टी, पप्पू कुमार यादव को कैमरा, मो. बशीर नेजामुद्दीन को कारपेट, विरेंद्र दास को सीसीटीवी कैमरा, राजवीर को चपाती रोलर, राजेश कुमार को चिमनी, राजेश कुमार रौशन को नारियल फार्म, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला को कम्प्यूटर माउस, विद्या सागर आर्य को घन, शंकर प्रसाद को हीरा, संजय कुमार को डोली, संजय कुमार जायसवाल को ड्रिल मशीन, सुदेश कुमार को बिजली का खंभा, हिमांशु कुमार को बाँसुरी चुनाव चिन्ह उन्हें आवंटित किया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता तथा निर्वाचन नियमों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र में मतदान 23 फरवरी को जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी। प्रशासन ने आम मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मॉडल कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की ऑनलाइन इतिहास कक्षा, छात्रों में दिखा उत्साह

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक, विद्यासागर आर्य को जिताने का संकल्प

सड़क हादसे में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

*गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्सफेस्ट 2026 का समापन*

10 बच्चे लापता, बिरहोर टोला में मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

मैट्रिक छात्र की अवैध हिरासत मामला: हाई कोर्ट ने 13 फरवरी तय की अगली सुनवाई, आईओ को केस डायरी पेश करने का आदेश

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर विवाद: निर्देशक व टीम पर एफआईआर, प्रमोशन रोका गया

सरगना समेत 4 गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार

एनआरईपी द्वारा आंगनबाड़ी मरम्मत में घोटाले आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

नगर परिषद आम निर्वाचन 2026ः दो वार्डों में निर्विरोध जीत, 20 वार्डों में मतदान से होगा फैसला

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशी मैदान में, वार्ड पार्षद पद पर 84 उम्मीदवार शेष

Leave a Comment