Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

तपा विकास को लेकर बैठक, तपा विकास समिति का गठन

On: February 7, 2026 11:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के जय जगन्नाथ होटल, लोरम में लोरम तपा के तपेदार जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि हरदिया तपा के तपेदार रणजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम प्रसाद सिंह एवं रसिक सिंह उपस्थित रहे। बैठक में तपा के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तपा विकास समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र सिंह (लोरम), सचिव सुग्रीवन सिंह (खौरा) एवं कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही तपा के 20 गांव लोरम, पकरिया, लिटा, कूर्जुन, सोनपुरा, इटखोरी, परोका कला, रोमी, बिशनापुर, हुड़िया, बानाजांग, थवई, बढ़ीचक, राजपुर, सांडा, खोरा खुर्द, मोगला, सोनसीमर और सोलहकुरवा में भी समिति के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में चंदा संग्रह पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि सालाना 15 हजार रुपये पूरी चंदा भेजने के बाद जो भी शेष राशि बचेगी, उसे तपा के कोष में रखा जाएगा। वहीं शादी एवं श्राद्ध जैसे आयोजनों में समाज के विकास के लिए 2500 रुपये तपा विकास कोष में देने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस अवसर पर तपा के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

युवती भगने का आरोपी युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिव्यांगता सशक्तिकरण को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

शोकाकुल परिवार से मिले सांसद, दी सांत्वना

राजकीय मध्य विद्यालय सिसई में बड़ी लापरवाही, 51 छात्र परीक्षा से वंचित होने की आशंका

कौलेश्वरी पहाड़ पर आस्था का जनसैलाब, मुंडन मुहूर्त में उमड़े हजारों श्रद्धालु

समाजवादी पार्टी को जिले में नई ताकत, प्रमोद यादव बने जिलाध्यक्ष

मॉडल कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की ऑनलाइन इतिहास कक्षा, छात्रों में दिखा उत्साह

नगर परिषद निर्वाचन 2026ः अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, किसी छड़ी तो किसी को टॉर्च

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक, विद्यासागर आर्य को जिताने का संकल्प

सड़क हादसे में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

*गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्सफेस्ट 2026 का समापन*

10 बच्चे लापता, बिरहोर टोला में मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

Leave a Comment