Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक, विद्यासागर आर्य को जिताने का संकल्प

On: February 7, 2026 11:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चतरा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक गोपाल कॉम्प्लेक्स हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष संजय प्रजापति ने की। बैठक में नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से विद्यासागर आर्य को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से आदित्य साहू (झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), जनार्दन पासवान (चतरा विधायक), कुमार उज्ज्वल (सिमरिया विधायक), चतरा नगर परिषद चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह, पूर्व विधायक किशुन दास, चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और बूथ स्तर की मजबूती ही जीत की कुंजी है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने एकजुट होकर चुनाव में सफलता हासिल करने का संकल्प दोहराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

नगर परिषद निर्वाचन 2026ः अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, किसी छड़ी तो किसी को टॉर्च

सड़क हादसे में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

*गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्सफेस्ट 2026 का समापन*

10 बच्चे लापता, बिरहोर टोला में मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

मैट्रिक छात्र की अवैध हिरासत मामला: हाई कोर्ट ने 13 फरवरी तय की अगली सुनवाई, आईओ को केस डायरी पेश करने का आदेश

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर विवाद: निर्देशक व टीम पर एफआईआर, प्रमोशन रोका गया

सरगना समेत 4 गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार

एनआरईपी द्वारा आंगनबाड़ी मरम्मत में घोटाले आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

नगर परिषद आम निर्वाचन 2026ः दो वार्डों में निर्विरोध जीत, 20 वार्डों में मतदान से होगा फैसला

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशी मैदान में, वार्ड पार्षद पद पर 84 उम्मीदवार शेष

दर्जनों गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क से वंचित, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

Leave a Comment