Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

10 बच्चे लापता, बिरहोर टोला में मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

On: February 7, 2026 2:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के गड़ीयाई बिरहोर टोला से एक साथ 10 बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के संबंध में पंचायत के मुखिया राजेंद्र यादव ने बताया कि 1 फरवरी की रात गड़ीयाई बिरहोर टोला के लोग परसाबाद में एक श्राद्धकर्म के भोज में शामिल होने गए थे। जब लोग वापस लौटे तो पाया कि उनके बच्चे साथ नहीं हैं। अगले दिन परिजनों ने इसकी जानकारी मुखिया को दी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल उमानाथ सिंह को सूचना दी।

मुखिया का आरोप है कि बच्चों के लापता होने की सूचना के बावजूद जयनगर पुलिस ने प्रारंभ में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उल्टे उन्हें ही खोजबीन में लगा दिया गया। इसके बाद मुखिया ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हर संभव प्रयास किया, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः मामले की जानकारी गौतम कुमार को दी गई, जिसके बाद यह मामला जिले के वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिवाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। उनके साथ विनय कुमार और शशिभूषण कुमार भी मौजूद थे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और आसपास के इलाकों में बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई। प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि बच्चे 1 फरवरी को परसाबाद श्राद्ध भोज में आए थे और घर लौटने के क्रम में लापता हो गए। उन्होंने बताया कि गड़ीयाई बिरहोर टोला के लोग आमतौर पर परसाबाद से ट्रेन पकड़कर यदुडीह हॉल्ट उतरते हैं। आशंका है कि बच्चों ने गलती से उल्टी दिशा की ट्रेन पकड़ ली हो और वे धनबाद की ओर चले गए हों।

पुलिस द्वारा परसाबाद के दोनों ओर स्थित रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज मंगवाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जल्द ही बच्चों को सुरक्षित ढूंढ़ लिया जाएगा। फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

महज पूछताछ के लिए गिरफ्तारी नहीं की जा सकती: सुप्रीम कोर्ट

दर्दनाक सड़क हादसा, सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई की मौत

जंगली हाथी का आतंक जारी, ग्रामीण दहशत में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू का भव्य स्वागत

पंचायत सचिवालय में ग्राम पंचायत समन्वय समिति की बैठक

युवती भगने का आरोपी युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तपा विकास को लेकर बैठक, तपा विकास समिति का गठन

दिव्यांगता सशक्तिकरण को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

शोकाकुल परिवार से मिले सांसद, दी सांत्वना

राजकीय मध्य विद्यालय सिसई में बड़ी लापरवाही, 51 छात्र परीक्षा से वंचित होने की आशंका

कौलेश्वरी पहाड़ पर आस्था का जनसैलाब, मुंडन मुहूर्त में उमड़े हजारों श्रद्धालु

समाजवादी पार्टी को जिले में नई ताकत, प्रमोद यादव बने जिलाध्यक्ष

Leave a Comment