Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मी की पहचान जितेंद्र कुमार राम के रूप में हुई है, जो पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में पदस्थापित थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत रोजगार सेवक द्वारा कूप निर्माण योजना के तहत राशि आवंटन कराने के एवज में लाभार्थी से अवैध रूप से रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान लाभार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की, जिसके बाद एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच कराई।

जांच के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर एसीबी ने विशेष धावा दल का गठन किया। तय रणनीति के अनुसार शुक्रवार को जैसे ही लाभार्थी ने रोजगार सेवक को सात हजार रुपये की रिश्वत सौंपी, पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें पानी का रंग बदल गया। इससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसीबी की टीम आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मेदिनीनगर ले आई। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है और एसीबी द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment