Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार से जाम, राहगीर परेशान

On: February 5, 2026 11:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य सड़क मार्ग पर पांडेयपुरा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण हर बुधवार को भीषण जाम की समस्या बनी रहती है। यह जाम राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रत्येक बुधवार को संध्या करीब तीन बजे से शाम छह बजे तक मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर सब्जी सहित अन्य दुकानों की कतार लग जाती है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग अपनी बाइक और अन्य वाहन दुकानों के सामने ही खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। परिणामस्वरूप ट्रक, बस, कार, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। बताया गया कि पांडेयपुरा बाजार, जो ‘बुधवार बाजार’ के नाम से प्रचलित है, में पचास से अधिक सब्जी व अन्य दुकानें लगती हैं। मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाए जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि दोपहर तीन बजे से जाम लगना शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक बना रहता है और बड़े वाहनों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने सुझाव दिया कि सड़क के ऊपर बनी नालियों के पास या निर्धारित हाट क्षेत्र में दुकानों को शिफ्ट किया जाए, ताकि सड़क पर बैठने की मजबूरी न रहे और जाम की समस्या कम हो सके। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से साप्ताहिक बाजार के दौरान लगने वाले जाम से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर हंगामा, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे

रोजगार दिवस आयोजित, मनरेगा योजनाओं की दी गई जानकारी

रिया कुमारी ने ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की हुई जांच

शोक की लहर, शेरू सिंह के आकस्मिक निधन से समाज स्तब्ध

विद्यालय में चोरी, 10 हजार नकद उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

पीडीएस राशन घोटाला उजागर, लाभुकों का हंगामा, डीलर पर लाइसेंस रद्द की सिफारिश

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद MLA ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा

नगर परिषद चुनाव 2026ः अध्यक्ष पद पर 22 और वार्ड सदस्य पद पर 90 प्रत्याशी मैदान में

आयुष औषधालय दिनभर रहा बंद, एसीबी कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल

शहीद शक्ति सिंह की शहादत पर लगा उपेक्षा का ग्रह, अधूरा पार्क और अधूरी जमीन से परिजन आहत

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्पोर्ट्सफेस्ट–2026 का भव्य शुभारंभ, खेल भावना से सराबोर हुआ परिसर

Leave a Comment