चतरा/इटखोरी। झारखंड लोजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद चतरा विधायक जनार्दन पासवान गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर इटखोरी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जनार्दन पासवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सह लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन पर जो विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद वे सबसे पहले मां भद्रकाली के दरबार में पहुंचे, क्योंकि यहीं से उन्हें शक्ति और प्रेरणा मिलती है। श्री पासवान ने कहा कि मां के आशीर्वाद से ही उन्हें अब प्रदेश स्तर पर भी जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिराग पासवान के विजन को धरातल पर उतारने के लिए वे पूरी लगन से कार्य करेंगे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोजपा और भाजपा ही ऐसी पार्टियां हैं, जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद MLA ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा

On: February 5, 2026 11:17 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 936513
Total views : 2687954