हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज सरकार द्वारा गरीब परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की योजना पर हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ताजा मामला जबड़ा पंचायत अंतर्गत बांका गांव स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन दुकान से जुड़ा है, जहां गबन का गंभीर आरोप सामने आया है। लाभुकों ने राशन डीलर कामेश्वर सिंह पर दिसंबर और जनवरी माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। लाभुकों का कहना है कि डीलर द्वारा अंगूठा लगवाकर ऑनलाइन रसीद तो काट ली गई, लेकिन चावल नहीं दिया गया। जब लाभुकों ने इसका विरोध किया तो उन्हें अपमानजनक तरीके से भगा दिया गया। इस अनियमितता के विरोध में आक्रोशित लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली दुकान पर जमकर हंगामा किया। शिकायत मिलने के बाद मौके पर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान सैकड़ों लाभुकों से अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं देने की पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान पीडीएस दुकान में मात्र दो क्विंटल चावल पाए गए। जब डीलर से शेष चावल के संबंध में जानकारी मांगी गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद एमओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि डीलर का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा वरीय अधिकारियों से की जाएगी। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि अनियमितता बरतने वाले राशन डीलरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मेरे रहते कोई भी गरीबों का भोजन छीने, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने स्पष्ट कहा। मौके पर जबड़ा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि चौतु यादव, निरंजन यादव, दीपक सिंह, नागेंद्र राम, विनोद पासवान, सुनीता देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
पीडीएस राशन घोटाला उजागर, लाभुकों का हंगामा, डीलर पर लाइसेंस रद्द की सिफारिश

On: February 5, 2026 11:18 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 796646
Total views : 2494090