Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद चुनाव 2026ः अध्यक्ष पद पर 22 और वार्ड सदस्य पद पर 90 प्रत्याशी मैदान में

On: February 5, 2026 11:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन 2026 के तहत नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। नामांकन की अंतिम तिथि तक नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा 34 सेटों में नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। संवीक्षा के उपरांत सभी नाम-निर्देशन पत्र वैध पाए गए, जिसके फलस्वरूप अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे। वहीं, वार्ड सदस्य पद के लिए नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 22 तक कुल 91 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 5 फरवरी 2026 को हुई संवीक्षा के दौरान वार्ड संख्या 11 से कुमारी विनीता का नाम-निर्देशन पत्र त्रुटिपूर्ण पाए जाने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया। इस प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 90 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 22 वार्ड हैं, जहां अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर कराया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 35,562 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,525 पुरुष और 18,037 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन के सुचारु संचालन के लिए 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित है, जबकि निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना 27 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शुरू की जाएगी। जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, वे निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक/डाकघर पासबुक, एनपीआर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पेंशन संबंधी दस्तावेज आदिकृमें से किसी एक के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर मतदान कर सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर हंगामा, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे

रोजगार दिवस आयोजित, मनरेगा योजनाओं की दी गई जानकारी

हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार से जाम, राहगीर परेशान

रिया कुमारी ने ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की हुई जांच

शोक की लहर, शेरू सिंह के आकस्मिक निधन से समाज स्तब्ध

विद्यालय में चोरी, 10 हजार नकद उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

पीडीएस राशन घोटाला उजागर, लाभुकों का हंगामा, डीलर पर लाइसेंस रद्द की सिफारिश

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद MLA ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा

आयुष औषधालय दिनभर रहा बंद, एसीबी कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल

शहीद शक्ति सिंह की शहादत पर लगा उपेक्षा का ग्रह, अधूरा पार्क और अधूरी जमीन से परिजन आहत

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्पोर्ट्सफेस्ट–2026 का भव्य शुभारंभ, खेल भावना से सराबोर हुआ परिसर

Leave a Comment