टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय किसुनपुर में बुधवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसके बाद शिक्षकों ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाना में दी। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी अनिल उरांव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एएसआई बाबुलाल टोप्पो को घटनास्थल पर भेजकर विस्तृत जांच कराई। प्रधानाध्यापक रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि चोर बाउंड्री फांदकर विद्यालय परिसर में दाखिल हुए और कटर से खिड़की की जाली व दरवाजे को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गोदरेज में रखे बकाया भुगतान के लिए सुरक्षित 10 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विद्यालय में चोरी, 10 हजार नकद उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

On: February 5, 2026 11:20 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 796646
Total views : 2494090