गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के मैन चौक से लगभग 100 मीटर पीछे, झारखंड ग्रामीण बैंक के समीप स्थित गैर मजरूआ खास जमीन की तार से की गई घेराबंदी तोड़े जाने की सूचना पर अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा गुरुवार को कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंहा ने उक्त गैर मजरूआ खास सरकारी भूमि की पुनः घेराबंदी करानी शुरू की। घेराबंदी होते देख मिथिलेश दांगी समेत कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए तार को हटा दिया। बाद में ग्रामीणों के समझाने-बुझाने पर मिथिलेश दांगी ने पुनः तार से घेराबंदी कर दी। मौके पर अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने बताया कि खाता नंबर 112, प्लॉट नंबर 3250, रकबा लगभग एक डिसमिल भूमि गैर मजरूआ खास श्रेणी की सरकारी जमीन है, जहां पूर्व में ही सरकारी बोर्ड लगाया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि रतन दांगी बनाम मिथिलेश दांगी व अन्य के बीच उक्त जमीन को लेकर विवाद सिमरिया एसडीओ न्यायालय में विचाराधीन है। कर्मचारियों के अनुसार, घेराबंदी तोड़कर फेंक दिए जाने की सूचना अंचल कार्यालय को मिली थी, जिसके आलोक में गुरुवार को पुनः घेराबंदी कराने के लिए अंचल कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर राजस्व उप निरीक्षक पप्पू कुमार यादव सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, जिनकी मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।
सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर हंगामा, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे

On: February 5, 2026 11:33 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 796643
Total views : 2494085