Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आयुष औषधालय दिनभर रहा बंद, एसीबी कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल

On: February 5, 2026 11:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयुष विभाग द्वारा संचालित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का मुख्य दरवाजा गुरुवार को दिनभर बंद रहा। औषधालय में आयुष चिकित्सक एवं संबंधित कर्मी आसपास कहीं नजर नहीं आए, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा शिकायत के आलोक में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को केंद्र प्रभारी डॉ प्रिया कुमारी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते डीएएमओ डॉ रामप्रकाश वर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि केंद्र में अनुपस्थित रहने के एवज में कथित रूप से नजराना दिया जाता था। रकम बढ़ाए जाने पर केंद्र प्रभारी द्वारा जांच एजेंसी से शिकायत की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। सूत्रों की मानें तो आयुष औषधालय अधिकांश समय बंद ही रहता है और वहां प्रतिनियुक्त डॉक्टर व कर्मी प्रायः अनुपस्थित पाए जाते हैं। एसीबी की कार्रवाई के बाद औषधालय के बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर हंगामा, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे

रोजगार दिवस आयोजित, मनरेगा योजनाओं की दी गई जानकारी

हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार से जाम, राहगीर परेशान

रिया कुमारी ने ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की हुई जांच

शोक की लहर, शेरू सिंह के आकस्मिक निधन से समाज स्तब्ध

विद्यालय में चोरी, 10 हजार नकद उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

पीडीएस राशन घोटाला उजागर, लाभुकों का हंगामा, डीलर पर लाइसेंस रद्द की सिफारिश

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद MLA ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा

नगर परिषद चुनाव 2026ः अध्यक्ष पद पर 22 और वार्ड सदस्य पद पर 90 प्रत्याशी मैदान में

शहीद शक्ति सिंह की शहादत पर लगा उपेक्षा का ग्रह, अधूरा पार्क और अधूरी जमीन से परिजन आहत

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्पोर्ट्सफेस्ट–2026 का भव्य शुभारंभ, खेल भावना से सराबोर हुआ परिसर

Leave a Comment