हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम धरहरा निवासी स्वर्गीय सीताराम सिंह के सुपौत्र विनोद कुमार सिंह की पुत्री रिया कुमारी ने ऑल इंडिया नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। बताया गया कि रिया कुमारी ने अंग्रेजी विषय से एमए करने के बाद नेट परीक्षा की तैयारी की और कड़ी मेहनत व अनुशासन के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की। अपनी सफलता पर रिया ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। रिया कुमारी ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान कभी लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया और पूरी लगन के साथ आगे बढ़ती रहीं। उनकी इस सफलता पर गांव के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आगे की योजनाओं को साझा करते हुए रिया कुमारी ने कहा कि वह पीएचडी करना चाहती हैं और शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी पहचान बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वह अपने देश और समाज के लिए कुछ सार्थक करना चाहती हैं और अपनी इस सफलता को एक मिशन के रूप में देखती हैं।
रिया कुमारी ने ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

On: February 5, 2026 11:31 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 796646
Total views : 2494090