Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बहुमंजिला इमारत में लगी आग, रस्सी के सहारे कूदकर छात्रों ने बचाई जान, 4 जख्मी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
नई दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। उक्त इमारत के तीसरे मंजिल पर कोचिंग चलती है और जब आग लगी तो छात्र-छात्राएं यहां मौजूद थे। ये सभी किसी तरह से रस्सी व तार के सहारे से नीचे उतरे। दरअसल इमारत में सिर्फ एक सीढ़ी है। इस वजह से युवा जल्दी से नीचे नहीं पहुंच पाए। उन्हें रस्सी बांधकर नीचे कूदना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर हर एक इमारत में दर्जनभर कोचिंग सेंटर चल रहे हैं।
आग बिल्डिंग के मीटर में लगी थी। धुंआ ऊपरी मंजिल में फैल गया जिसके कारण अफरा तफरी मच गई। वहां सिविल सर्विसेस का कोचिंग सेंटर था, कुछ छात्र खिड़की से नीचे आने का प्रयास कर रहे थे। इसमें 3-4 छात्रों को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जबकी आग पर काबू पा लिया गया है।

इस बाबत दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि आग लगते ही घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है और एक घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया है। ज्ञात हो कि बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञाना बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर चल रहा था और आज दोपहर करीब 12.27 बजे यहां आग लगी। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से इमारत में फंसे सभी युवाओं को सुरक्षित निकाल लिया है।
वहीं करियर आउटलुक इंस्टीट्यूट के फैकल्टी डॉ. संजन कुमार के मुताबिक, आग का कारण नीचे बेसमेंट के मीटर में स्पार्किंग था और कोचिंग संस्थान दूसरे की लापरवाही का शिकार हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

उपायुक्त की अध्यक्षता में अकील एड़पा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, माध्यमिक परीक्षा की तैयारी को लेकर दिए गए निर्देश

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, क्विज प्रतियोगिता में टीमों के बीच रहा कड़ा मुकाबला

अनियंत्रित कोयला वाहन की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Leave a Comment