Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणतंत्र दिवस पर लंदन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महात्मा गांधी को किया नमन, कहा—बापू के सत्य और अहिंसा के आदर्श आज भी लोकतंत्र को मजबूती देते हैं

On: January 27, 2026 1:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लंदन/रांची। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, समाज सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और जीवन मूल्य न केवल प्रत्येक नागरिक के लिए मार्गदर्शक हैं, बल्कि लोकतंत्र के मजबूत स्तंभों को बनाए रखने में भी निरंतर दिशा प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों की पहचान महात्मा गांधी के विचारों से जुड़ी हुई है, जो आज भी विश्वभर में शांति और मानवता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर झारखंड राज्य से अध्ययन के लिए लंदन आए स्कॉलर्स, भारतीय डायस्पोरा के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पावन अवसर को स्मरणीय बनाते हुए राष्ट्रपिता के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर हंगामा, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे

रोजगार दिवस आयोजित, मनरेगा योजनाओं की दी गई जानकारी

हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार से जाम, राहगीर परेशान

रिया कुमारी ने ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की हुई जांच

शोक की लहर, शेरू सिंह के आकस्मिक निधन से समाज स्तब्ध

विद्यालय में चोरी, 10 हजार नकद उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

पीडीएस राशन घोटाला उजागर, लाभुकों का हंगामा, डीलर पर लाइसेंस रद्द की सिफारिश

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद MLA ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा

नगर परिषद चुनाव 2026ः अध्यक्ष पद पर 22 और वार्ड सदस्य पद पर 90 प्रत्याशी मैदान में

आयुष औषधालय दिनभर रहा बंद, एसीबी कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल

शहीद शक्ति सिंह की शहादत पर लगा उपेक्षा का ग्रह, अधूरा पार्क और अधूरी जमीन से परिजन आहत

Leave a Comment