Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

On: January 19, 2026 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसुनपुर में रविवार देर शाम हायवा की चपेट में आने से बिनोद उर्फ चरका रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल का इलाज हजारीबाग स्थित आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद टंडवा–सिमरिया मुख्य सड़क स्थित घटनास्थल पर आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने करीब 22 घंटे तक भारी वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। इसके कारण कोयला एवं राख लदे वाहनों की लंबी कतार सड़क पर लग गई। बताया गया है कि भुक्तभोगी एक दैनिक मजदूर है, जिसकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है।

घटनास्थल पर मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा ने अस्पताल प्रबंधन को बकाया भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद घायल को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित के लिए किसी प्रकार के मुआवजे का निर्धारण नहीं हो सका था। इस मौके पर पंसस नितेश राणा, महेंद्र महतो, गणेश प्रसाद साहु, रामावतार राम, प्रकाश यादव, सुरेश साहु, मोहन साहु, कृष्णा साहु, झमन प्रसाद, सुरेश यादव समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

मरने से 24 घंटे पहले पोस्ट किया वीडियो… और फिर हो गई हत्या! आखिर क्या था उस रील में?

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

Leave a Comment