कुंदा (चतरा)। छतरपुर थाना कांड में आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत फरार चल रहे नामजद प्राथमिक अभियुक्त उज्जवल जी उर्फ हरिवंश गंझू उर्फ विनय गंझू पिता सरहुली गंझू, निवासी लुपुगढ़ा, थाना कुंदा के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को पलामू पुलिस एवं कुंदा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से विधिवत चिपकाया। इस संबंध में पलामू पुलिस एवं कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि इश्तेहार चिपकाते हुए फरार अभियुक्त को शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि अभियुक्त समय रहते आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि फरार अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है और लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की की चेतावनी
On: December 15, 2025 11:30 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1230305
Total views : 3081539