Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Godda: प्याज पकौड़े खाने से परिवार के 6 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में हुए भर्ती

On: February 12, 2023 11:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा में फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार गये. इनको प्याज (सग्गा प्याज) का पकौड़ा खाना भारी पड़ गया. घटना जिले के मोतिया ओपी क्षेत्र के सदर प्रखंड के डुमरिया गांव की है. एक-एक कर सभी को दस्त व उल्टी होने लगी. इनमें दो बच्चे, तीन महिला व एक पुरुष शामिल हैं. आनन-फानन में इन सभी को सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद इनको भर्ती कर इलाज शुरू किया. उपचार के बाद अब सभी की हालत ठीक है.

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले सुशांक झा के घर दोपहर के भोजन में दाल-चावल और सब्जी बनी थी. साथ में सग्गा प्लाज के पकौड़े भी तले गये थे. परिवार के लोगों ने एक साथ भोजन किया. लेकिन, इसके थोड़ी देर में एक सदस्य की तबीयत बिगड़ गई. उसको दस्त व उल्टी होने लगी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता देखते ही देखते सभी को दस्त व उल्टी शुरू हो गई. इसके बाद, सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद सभी की तबीयत में सुधार है.

सुशांक झा ने बताया कि रोजाना की तरह आज भी घर में दाल-चावल और सब्जी बनाया गया था. आज स्पेशल में सग्गा प्याज का पकौड़ा बनाया गया था. दोपहर का भोजन करने के बाद एक-एक कर सभी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. हालांकि इलाज के बाद अब सभी की स्थिति ठीक है. जल्द ही अस्पताल से छुट्टी करा कर सभी लोग घर लौटेंगे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment