Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा महाविद्यालय में एक दिवसीय एक्सीलेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन

On: May 30, 2023 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः मंगलवार को चतरा महाविद्यालय चतरा में एक दिवसीय एक्सीलेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट स्कूल रांची के द्वारा किया गया। जिसमें यूजी, पीजी, बीसीए एवं बीएड के विद्यार्थी सम्मिलित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी राय एवं सभी शिक्षकों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा पढ़ाई के साथ कमाई भी अति आवश्यक है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम किया जा सकता है। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार झा ने कहा कि कौशल विकास स्वरोजगार के लिए ही नहीं अपितु दूसरों को भी रोजगार देने में सहायता देता है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष दयाल ने कहा कि कौशल विकास आज के युग में सभी के लिए आवश्यक है यह देश की प्रगति का माध्यम हो सकता है। अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. डीएन राम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम कौशल विकास है। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. एलविन बखला ने कहा कि वर्तमान समय में ज्ञान ही शक्ति है, वर्तमान समय में समाज की मांग है कि विद्यार्थी ना सिर्फ शिक्षा में बल्कि अन्य कौशलों में भी आगे रहें। संस्था द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर एवं सभी शिक्षकों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। एक्सीलेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम में मॉड्यूल वन के अंतर्गत करियर काउंसलिंग, सीवी प्रेजेंटेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल एंड इंटरव्यू प्रेजेंटेशन व मोड्यूल टू के अंतर्गत इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, वेबसाइट डिजाइन, इंश्योरेंस एडवाइजर, बैंकिंग एंड फाइनेंस एंड सेल्स एंड मार्केटिंग पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विवेक आशीष बाखला एवं सहायक प्राध्यापक अमित फिगर, अंग्रेजी विभाग सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर अतुल अनुराग तिर्की, मनोविज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. अंशुमय लायक, हिंदी के सहायक प्राध्यापक श्वेता रानी, राजनीति विज्ञान की सहायक शिक्षिका राजनंदिनी एवं शिक्षकेतर कर्मी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विभागाध्यक्ष डॉ. एलविन बखला ने एवं धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापन टेक्निकल इंचार्ज प्रवीर कुमार सिंह ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

शेल्टर होम से 10 बच्चे फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर सुरक्षा को दिया चकमा; पुलिस महकमे में हड़कंप, SSP ने बनाई स्पेशल टीम!

Leave a Comment