कुंदा (चतरा)। पांकी थाना में आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त गिरेंद्र गंझु उर्फ गिरेंद्र जी, पिता स्व. बिगन गंझु, ग्राम हिंदिया खुर्द, थाना कुंदा, जिला चतरा के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को स्थानीय थाने के सहयोग से पांकी थाने के पुलिस की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों, दो स्वतंत्र साक्षियों और परिजन की उपस्थिति में अभियुक्त के घर के मुख्य दरवाजे पर डुगडुगी-ढोल बजाकर विधिवत इश्तिहार चिपकाया। इसके साथ ही चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नोटिस चिपकाया गया है। इश्तिहार में गिरेंद्र गंझु को न्यायालय के समक्ष शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि वह आत्मसमर्पण नहीं करता, तो उसके खिलाफ अगली कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
---Advertisement---


















Total Users : 1230286
Total views : 3081514