Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मैट्रिक व इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम गिद्धौर प्रखंड के लिए रहा गौरवपूर्ण

On: May 24, 2023 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इंटर साइंस में राज्य में सातवां व जिले में प्रथम स्थान पर रहे शशि को बीडीओ व सीओ ने किया सम्मानित

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर (चतरा): झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी मैट्रिक व इंटर साइंस परीक्षा 2023 का परिणाम गिद्धौर प्रखंड के लिए काफी गौरवान्वित करने वाला रहा। जहां एक ओर मैट्रिक की परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुआरी, बारिसाखी व मंझगांवातरी का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। वहीं प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय का परिणाम 98 प्रतिशत रहा। जारी परिणाम के अनुसार गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के औचित्य कुमार 476 अंक लाकर प्रखंड टापर बना। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिंडारकोण की निशा कुमारी 466 अंक लाकर दूसरे स्थान, गंगा स्मारक की अंजली कुमारी 465 अंक लाकर तृतीय, अगन कुमार गुप्ता 463 के साथ चौथे, मो. शमशाद 462 अंक लाकर पांचवा, बारिसाखी के अभिनंदन कुमार 458 अंक लाकर छठा, गंगा स्मारक की काजल कुमारी 456 अंक कलाकार सातवां, दुआरी के कुलदीप कुमार यादव 455 अंक लाकर आठवां, गंगा स्मारक के क्षितिज कुमार गुप्ता 451 अंक लाकर नौवा व सुशांत कुमार गुप्ता 450 अंक लाकर दसवां स्थान हासिल किया है। वहीं इंटर साइंस में राज्य स्तर पर सातवां व जिले में प्रथम स्थान पर रहे शशि कुमार को बीडीओ संजीत कुमार सिंह व अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक ने बुधवार को घर जाकर पाठ्य सामग्री के साथ बुके देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ ने कहा गांव में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। बशर्ते अभिभावक को अपने बच्चों के प्रति संवेदन शील होने की आवश्यकता है। उन्होंने शशि कुमार को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मदद करने का भरोसा दिया। ज्ञात हो कि शशि के पिता का निधन छः वर्ष पूर्व हो गया था। फिर भी शशि अपने मेहनत के बूते यह कामयाबी हासिल की। वहीं शशि ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता व गुरु जन को दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment