Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर, जिले में पहली बार शहीद सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में “शहीद सम्मान समारोह” का आयोजन, लांस नायक अल्बर्ट एक्का के पुत्र विंसेंट एक्का सहित वीर नारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

On: October 18, 2025 11:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। जिले में पहली बार शहीद सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में ’“शहीद सम्मान समारोह”’ का आयोजन आज जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, गुमला में किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल एवं निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसका संचालन जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के लगभग 20 वीर नारियों एवं 12 भूतपूर्व सैनिकों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का के पुत्र विंसेंट एक्का भी उपस्थित रहे, जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील कुमार खाका, समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक ने कार्यक्रम से सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा “उपायुक्त महोदया के निर्देश के आलोक में यह आयोजन शहीद सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में किया गया है। हमारे सैनिकों के बलिदान को स्मरण करना समाज का नैतिक कर्तव्य है।” उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने सभी वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा “देश की सेवा में जिन्होंने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, उन्हें हम नमन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सैनिक परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएँ और सुझाव रखे, जिन्हें प्रशासन ने गंभीरता से सुना है। इन बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन सदैव सैनिक परिवारों के साथ है।” अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राजीव नीरज ने अपने संबोधन में कहा “शहीद सैनिकों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उनके परिवारों की सहायता और सम्मान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता एवं कर्तव्य है। समारोह में शहीद सैनिकों के परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न प्रशासनिक एवं कल्याणकारी विषयों पर चर्चा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

*गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने देशभक्ति के जोश के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया |*  

पद्म भूषण की घोषणा पर मुख्यमंत्री का भावुक संदेश कहा—बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे

गुमला वन प्रमंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जिलेभर में श्रद्धा के साथ माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भव्य काव्य-सांस्कृतिक आयोजन, साहित्य, संस्कृति और नारी सशक्तिकरण के भाव से सराबोर रहा कार्यक्रम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, डालसा के निर्देश पर पीएलवी ने मतदाता अधिकारों की दी जानकारी

हथियारबंद अपराधियों का धावा, एनसीसी साइट पर वोल्वो वाहन फूंका, आम्रपाली कोल परियोजना में दहशत, उग्रवादी धमकियों की पृष्ठभूमि में घटना

🏆 दिशोम गुरु को राष्ट्र का नमन, लोककल्याण के लिए शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 42 ने कराया स्वास्थ्य जांच

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया

वीबी–जी राम (ग्रामीण) कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, भाजपा नेताओं ने सरकार की योजनाओं पर रखा पक्ष

अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा शान-ओ-शौकत से मनाएगी 77वां यौम-ए-जम्हूरिया, चार-चार स्थानों से लहराएगा तिरंगा परचम

Leave a Comment