Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शक्ति स्वरूपा के विदाई से पूर्व सिंदूर खेला का आयोजन, सुहागिनों ने मां दुर्गा से मांगा पति की लंबी उम्र व अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद, नम आंखों से दी विदाई

On: October 5, 2025 11:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संवाददाता, पारस कुमार इंद्रगुरु
लोहरदगा।
विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार को लोहरदगा जिला मुख्यालय के शास्त्री चौक स्थित पूजा पंडाल में पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिंदूर खेला रस्म के दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूरअर्पित कर एक-दूसरे को लगाया और मां दुर्गा से पति की लंबी उम्र व अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। इस परंपरा को बंगाली संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मान्यता है कि यह आयोजन पति की लंबी आयु, परिवार में सुख-समृद्धि और जीवन में मंगल कामनाओं के लिए किया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, विजयदशमी के दिन मां दुर्गा अपने मायके से विदा होकर ससुराल लौटती हैं। इस अवसर पर महिलाएं उन्हें सिंदूर चढ़ाकर वैवाहिक सुख और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती हैं। इसी के साथ एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर वे अपनी सहेलियों और परिजनों के मंगल जीवन की कामना करती हैं। सिंदूर खेला को स्त्री के सौभाग्य, समर्पण और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। लाल सिंदूर को उर्वरता, शक्ति और समृद्धि का द्योतक माना जाता है, यही कारण है कि यह परंपरा महिलाओं के बीच विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर निधि गुप्ता, खुशबू गुप्ता, रीमा साहू, प्रियंका केसरी, शांति केसरी, आशा गुप्ता, आवृति गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, निक्की केसरी, आरती गुप्ता, रूपम, सुमेघा पांडेय, निशा, शारदा, बबीता देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन -: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment