गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को कल्याण विभाग द्वारा 151 साइकिल का वितरण प्रखंड के नौ विद्यालय के बच्चे एवं बच्चियों के बीच किया गया। जिसमें कन्या विद्यालय गिद्धौर, मध्य विद्यालय गिद्धौर, इचाक, इंदिरा, रुपीन, पहरा, बरियातू गांगपुर, लूबधिया विद्यालय का नाम शामिल है। बीआरसी कृष्ण मुरारी ने बताया कि 117 बच्चियों को एवं 34 बच्चों को साइकिल दिया गया है। मौके पर सभी विद्यालय के छात्र-छात्राएं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थितथे।
फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पहरा पंचायत के मारंगी गांव में फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। जिसका विधिवत शुभारंभ फीता काटकर एवं किक मारकर मुखिया बेबी देवी, समाजसेवी मुकेश कुमार साव, लखन रजक, किसना उरांव, सुनील यादव, विकास रजक व मनीष दांगी आदि ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच सिद्धू कान्हाचट्टी बनाम पांडेयबगी गिद्धौर के बीच खेला गया। टूर्नामेंट कार्यक्रम में भारी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।





















Total Users : 1127947
Total views : 2949546