Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

Chhath Puja 2026: मोहाने घाट पर छठ का पहला अर्घ्य, नमो घाट की तर्ज पर सजे घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने किया नमन; माता भद्रकाली मंदिर परिसर में आस्था का अद्भुत नजारा, श्रद्धालुओं ने सेल्फी लेकर कैद की यादें

चतरा | लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार को चतरा जिले के इटखोरी में ऐतिहासिक माता भद्रकाली मंदिर स्थित उत्तरवाहिनी मोहाने नदी के तट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से सुख-समृद्धि की कामना की।

गंगा आरती में डूबा घाट
पहले अर्घ्य के पावन अवसर पर मोहाने नदी के छठ घाट पर एक भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी और आरती की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

नमो घाट की तरह सजा छठ घाट
इस बार इटखोरी का यह छठ घाट चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे बनारस के प्रसिद्ध नमो घाट की तर्ज पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घाट की खूबसूरती और सजावट को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

सेल्फी लेकर कैद की यादें
घाट की इस भव्य सजावट और मनमोहक नजारे को देखकर श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए। लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ घाट पर जमकर सेल्फी ली और इस खूबसूरत पल को अपने कैमरे में कैद किया।

न्यूज स्केल लाइव संवाददाता रिशु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छठ तालाब घाट पर संध्या अर्घ्य के बाद भव्य गंगा आरती, डीसी और पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ

नो-इंट्री का उल्लंघन करने वाले 80 भारी वाहनों के विरुद्ध सीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सिठियो छठ घाट पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं आयकर आयुक्त, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोहित उरांव भी रहे मौजूद।

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर स्थानीय फल दुकान भी सज गए

आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का खुलासा: दीपावली की रात बलि देने के उद्देश्य से मौसी, मौसा और उनके बेटे ने की हत्या, तीन गिरफ्तार

बोलेरो-स्कूटी की भीषण टक्कर, गारूकुरहा के दो युवकों की मौत; 18 घंटे जाम रही इटखोरी-हजारीबाग सड़क

Leave a Comment