Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का खुलासा: दीपावली की रात बलि देने के उद्देश्य से मौसी, मौसा और उनके बेटे ने की हत्या, तीन गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; एसआईटी ने घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ी और धान के खेत से बरामद किया था शव; घटनास्थल से खून लगे हसुआ, करनी और छेनी समेत सामान जब्त

चतरा/प्रतापपुर। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में दीपावली से लापता नाबालिग बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या दीपावली में अमावस्या की रात बलि देने के उद्देश्य से की गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।

मामले की शुरुआत: पुलिस के अनुसार 11 नवंबर 2026 को बच्ची की मां ने प्रतापपुर थाना में लिखित आवेदन देकर नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी। आवेदन पर प्रतापपुर थाना कांड संख्या 103/2026 बीएनएस की धारा 97 के तहत दर्ज किया गया।

एसआईटी का गठन: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ, चतरा के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने जांच के क्रम में 13 नवंबर 2026 को गुमशुदा बच्ची का शव गांव में ही घर से करीब 150 मीटर पश्चिम की ओर झाड़ी और धान के खेत से बरामद किया।

खुलासा: घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच में पुलिस को पता चला कि बच्ची की मौसी घर में ओझा-गुनी और झाड़-फूंक का काम करती है। पुलिस के अनुसार सिद्धि प्राप्त करने के लिए उसने अपने पति (बच्ची के मौसा) और उनके बेटे जुगेश भारती के साथ मिलकर दीपावली की अमावस्या की रात बलि देने के उद्देश्य से बच्ची की हत्या कर दी। अग्रिम जांच में यह भी पता चला कि मृतका के माता-पिता और आरोपियों के बीच पहले से आपसी विवाद चला आ रहा था। पुलिस के अनुसार इस कारण भी तीनों ने मिलकर हत्या की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment