Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सिठियो छठ घाट पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं आयकर आयुक्त, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोहित उरांव भी रहे मौजूद।

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सिठियो छठ घाट पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं आयकर आयुक्त निशा उरांव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोहित उरांव भी रहे मौजूद।

​लोहरदगा: लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज लोहरदगा के ऐतिहासिक सिठियो छठ घाट पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार की आयकर आयुक्त निशा उरांव (IRS) मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रमुख समाजसेवी रोहित उरांव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं फीता काटकर छठ घाट का उद्घाटन किया।

​छठ पूजा समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज और अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि निशा उरांव एवं विशिष्ट अतिथि रोहित उरांव ने घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर और छठी मैया को नमन किया, व्रतियों से आशीर्वाद लिया ।

​इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त निशा उरांव ने कहा: ​छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का अद्वितीय संगम है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूर्य के साथ-साथ अस्ताचलगामी सूर्य को भी अर्घ्य देकर जीवन में संतुलन और कृतज्ञता का संदेश दिया जाता है। सिठियो घाट पर श्रद्धालुओं का उत्साह और समिति द्वारा की गई व्यवस्था अत्यंत सराहनीय है।

इस मौके पर समाजसेवी रोहित उरांव ने कहा कि छठ पर्व हमें आपसी भाईचारे, अनुशासन और अपने जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की प्रेरणा देता है। क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए छठी मैया से प्रार्थना करता हूं।आज इस पावन छठ घाट पर आकर मन अत्यंत प्रसन्न और भाव-विभोर है। चारों ओर गूंजते छठी मैया के पारंपरिक गीत, सूप और दउरा में सजे मौसमी फल, और जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना करते श्रद्धालु—यह दृश्य हमारी समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण है, युवाओं और पूजा समिति की यह सक्रियता समाज को जोड़ने का काम कर रही है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य लखन साहू मनीष  सिंह  सतीश  सिंह, पप्पू सिंह नेकन साहू सुनील ठाकुर, रवि साहू , प्रमोद कुमार सिंह सुदर्शन साहू ,प्रिंस प्रजापति विशाल डुंग डुंग, आनंद साहू, मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment