गिद्धौर(चतरा)। जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध बलबल गरम कुंड क्षेत्र में मां बागेश्वरी मंदिर विकास प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक सह मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह भोक्ता तथा संचालन मुखिया जगदीश यादव ने किया। बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने मंदिर विकास को लेकर अपने-अपने विचार रखे। मंदिर परिसर में जमीन विवाद का मामला अगले बैठक में निष्पादन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि समिति के कोषाध्यक्ष का चयन करना आवश्यक है। बताया गया कि पूर्व कोषाध्यक्ष के असमय निधन हो गया है। ग्रामीणों ने पूर्व कोषाध्यक्ष के कार्यकाल के लेखा-जोखा की मांग प्रबंधन समिति से किया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व कोषाध्यक्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा जबतक नहीं मिलेगा, तबतक कोषाध्यक्ष का चयन नहीं होगा। प्रबंधन समिति सदस्यों ने दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद बैठक कर लेखा जोखा देने की बात कही। बैठक में समिति के सचिव निर्मल गोप, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश गोप, शशि कुमार गुप्ता, युनुस मियां, मंसूर मियां, विकास यादव, सुरेश यादव, प्रभु यादव, सिकेंद्र रवानी, सकेंद्र यादव, शैलेन्द्र यादव समेत अन्य मौजूद थे।
बलबल प्रबंधन समिति के बैठक में मंदिर विकास पर हुई चर्चा, जमीन विवाद मामले पर लिए गए निर्णय

On: September 7, 2025 11:43 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1074671
Total views : 2875671