चोरों गिरोह के दो अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

News Scale Digital
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चतरा। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र में सक्रीय चोर गिरोह का उदभेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो अपराधियों के पास से अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चोरी का गला हुआ सोना और कई औजार बरामद किया है। उपरोक्त मामले की जाकनारी मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन ने प्रेस वार्ता कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी, कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के खगडवाटांड गांव के पास दो संदिग्ध व्यक्ति एक बिना नंबर के काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं। सूचना आलोक में एक विशेष टीम का गठन किया गया और टीम ने त्वरीत रुप से खगडवाटांड के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रविन्द्र पासवान 20 वर्ष, पिता रामाश्रय पासवान, निवासी सावा, थाना आमस, जिला गया, बिहार व उमेश पासवान 35 वर्ष पिता स्वर्गीय बेनी पासवान, निवासी सोनपुर-बिगहा, थाना हंटरगंज, जिला चतरा के रुप में की गई। तलाशी के दौरान एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, लोहे का बना एक लॉक तोड़ने वाला औजार और एक लोहे का रॉड बरामद किया गया। दोनों ने पूछताछ के बाद अपनी पहचान और चोरी की वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर 41 ग्राम गला हुआ सोना भी बरामद किया है, जो चोरी का बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह न केवल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था, बल्कि विरोध करने पर हथियारों का भी इस्तेमाल करता था। पुलिस ने इस संदर्भ में हंटरगंज थाना कांड संख्या 152/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर, आगे जांच कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *