Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छतरपुर थाने की पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। पुलिस ने कुंदा थाना क्षेत्र के लुपुगढ़ा गांव निवासी फरार अभियुक्त हरिवंश उर्फ उज्वल उर्फ विनय गंझू के घर विधिवत इस्तहार चिपकाया। उक्त कार्रवाई छतरपुर थाने की पुलिस ने कुंदा थाने के सहयोग से की। अभियुक्त हरिवंश छतरपुर थाना कांड संख्या 168/2022 में फरार चल रहा है। पुलिस टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने को लेकर फरार अभियुक्त के घर पर विधिवत इस्तहार चिपकाया है। साथ ही पुलिस लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है। वही इस दौरान हिदायत दी गई है कि जल्द ही न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण करें अन्यथा आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम का कहना है कि अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment