Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आम्रपाली परियोजना में जीएम आफिस के समीप सैंकड़ों ग्रामीण मजदूरों ने की बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बैठक में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुवे मजदूर व उनके प्रतिनिधि

आम्रपाली परियोजना के ग्रामीण मजदूरों के प्रतिनिधियों ने जीएम को सौंपा मांग- पत्र

650 कार्यरत मजदूरों का यथावत समायोजन व चार सौ बेरोजगारों को नियोजन करने की मांग

आम्रपाली प्रबंधन से त्रिपक्षीय वार्ता कराने का किया अनुरोध, असंतोष की स्थिति में जोरदार आंदोलन की दी गई चेतावनी

शशि पाठक

टंडवा (चतरा) आम्रपाली परियोजना में कोल खनन व परिवहन के लिए नये टेंडर धारक कैलिबर कंपनी के हरकतों से पूर्व नियोजित ठेका मजदूरों में अपने रोजी- रोजगार को लेकर अब घोर चिंता सताने लगी है। मंगलवार को झारखंड ग्रामीण मजदूर कल्याण संघ के बैनर तले जीएम आफिस के समीप सैंकड़ों मजदूरों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता गुरुदयाल साव व संचालन यूनियन के महामंत्री रमेश वर्मा ने किया। उक्त जानकारी देते हुवे श्री वर्मा ने बताया कि एक मांग पत्र महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह को सौंपा गया है जिसमें 650 कार्यरत मजदूरों का यथावत समायोजन व 400 स्थानीय बेरोजगार युवाओं का नियोजन कैलिबर कंपनी में करने की मांग 7 जून को समर्पित पत्र का उल्लेख करते हुवे उनके दिये गये पूर्व आश्वासनों को भी स्मरण कराया गया है। विदित हो कि 3 जुलाई को गुपचुप तरीके से कैलिबर कंपनी द्वारा जब से भूमि पूजन की गई तब से ग्रामीणों में अविश्वास के साथ हीं भारी आक्रोश की चिंगारी सुलगते साफ देखा जा सकता है। विस्थापित क्षेत्र के ग्रामीण मजदूरों ने उक्त मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता की मांग करते हुवे असंतोष की स्थिति में जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में धीरेन्द्र चौधरी, राजेश कुमार, रवि रवानी, ओम कुमार, मुखलाल यादव, बजरंगी पासवान, बैजनाथ राम, रविन्द्र वर्मा, अजय कुमार, सूरज देव सिंह, संतोष राम, नरेश महतो, शुभम कुमार, अशोक साहू, प्रमोद कुमार, दिलीप साव, महेन्द्र साव, नगदेव उरांव, मनोज साव, राकेश सिंह, बिराज गंझु , दीपक साव, अंगद कुमार समेत अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment